इटावा: बलैयापुर गांव में पड़ोसी ने नाली के विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया,जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 जसवंतनगर इलाके के बलैयापुर गांव में नाली के विवाद के चलते पड़ोसी ने युवक फिरोज को मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार रात करीब 9 बजे फिरोज की पड़ोसी से नाली को लेकर पहले कहासुनी हुई, उसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि पिछले 8 दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है, हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।