इटावा: सिविल लाइन इलाके में एसएसपी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पैदल गस्त कर लोगो से जनसंवाद किया है
Etawah, Etawah | Mar 25, 2024 सिविल लाइन इलाके में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पैदल गस्त किया। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी ने गस्त करते हुए आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान संदिग्ध गाड़ियों को गहनता से चेक किया गया ।