बेगूसराय: 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, SP ने की प्रेसवार्ता
बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. इस दौरान पचास हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने बुधवार की शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला पचास हजार रुपये का इनाम अपराधी दिलखुश उर्फ रजनीश उर्फ खुश दिल को कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है.