बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने अपहृत महिला को किया बरामद, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों नावकोठी थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर महिला को सकुशल बरामद कर लिया है.