बेगूसराय: फुलवरिया थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर से चोरी गई ट्रक बरामद की, SP ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने चोरी की गई ट्रक को मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों फुलवरिया थाना में एक ट्रक की चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था.