बेगूसराय: करगिल भवन में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर DM की अध्यक्षता में बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बुधवार की शाम 4:00 बजे आगामी गणतंत्र दिवस तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को समय रहते मंच निर्माण, बैरिकेडिंग कार्य, रंग रोगन, साफ-सफाई आदि पूरा कर लेने का निर्देश दिया है.