पूरनपुर: सीएचसी पहुंचे सीएमओ को मिली गंदगी, महिला अस्पताल में उगाही की होगी जांच
पूरनपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को हर जगह गंदगी नजर आई। उन्होंने एमओआईसी को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी कक्ष में भर्ती मरीज से भी हाल-चाल पूछा। अस्पताल की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के बारे में भी जानकारी जुटाई है। इसके अलावा पूरनपुर में महिला अस्पताल में मरीज से 2500 सुविधा शुल्क वसूलने के बारे में भी एमओआईसी से पूछताछ की।