पूरनपुर: रम्पुरा फकीरें में पिता की दवाई को लेकर विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की पिटाई कर पहुंचाया अस्पताल
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा फकीरें निवासी सोनपाल ने बताया कि उसके बड़े भाई ज्वाला और पिता में दवाई व मिट्टी खीचनें को लेकर विवाद हो रहा था। इस पर सोनपाल ने विरोध किया। आरोप कि तभी ज्वाला व पूरन और अमन ने उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक ने थाने पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की। घायल को उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।