पूरनपुर: दियूरिया रोड पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम छलक रहे जाम के प्याले, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के थाना घुघंचाई से कुछ ही दूरी पर दियूरिया रोड पर स्थित ढाबे पर सभी नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम शराब परोसी जा रही है। जिसका वीडियो वुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराबियों के हुड़दंग से राहगीर और ग्रामीण परेशान हैं।