खगड़िया: वार्ड-30 में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने लगभग ₹47 लाख की तीन बड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया
नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और इसी कड़ी में वार्ड संख्या-30 को एक बड़ी सौगात मिली है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने करीब 47 लाख रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शनिवार शाम 5:00 बजे को उद्घाटन किया। एक साथ तीन योजनाओं के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे वार्ड के विकास की दिशा म