गुना नगर: बूढ़े बालाजी मंदिर में पूजा पर विवाद, पुजारी ने मारपीट का आरोप लगाया, मामला थाने पहुंचा
गुना कोतवाली थाना के प्रसिद्ध और प्राचीन बूढ़े बालाजी मंदिर पर पूजा को लेकर विवाद 25 मई को सामने आया। पुजारी सुरेश शर्मा ने पूर्व समिति अध्यक्ष और सहयोगियों पर बीते रोज गर्दन पड़कर मारपीट कर धक्का देकर बाहर निकालने के आरोप लगाए। नई समिति सचिव रामकृष्ण श्रीवास्तव ने घटना की निंदा की मामले की थाना में शिकायत की है। पुजारी को नई समिति ने नियुक्त किया है।