अनूपपुर: जिला मुख्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम का भव्य रोड शो
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह टेकाम के अनूपपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अमरकंटक तिराहा से अनीता मंडपम, शंकर मंदिर होते हुए चेतनानगर तक भव्य रोड शो निकाला गया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए।