अटेर: भिंड नगर: मोती पुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने के 12 दिन बाद विधायक ने किया फीता काटकर शुभारंभ, वीडियो हुआ वायरल
Ater, Bhind | Jun 22, 2026 भिंड।जिले के मोतीपुरा गांव में 13 जून से 25 जून तक आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। टूर्नामेंट का आयोजन 13 जून से शुरू हो चुका था और कई टीमें इसमें भाग लेकर अपने मैच भी खेल चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद रविवार को भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मोतीपुरा गांव पहुंचकर फीता काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।