चंदौली: नवही के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर हुआ था फरार
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवे के पास रविवार तड़के सुबह लगभग 3:15 बजे पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बीते शनिवार देर रात्रि बदमाश ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया था। बचने के चक्कर में पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।