लखीमपुर: धर्मशाला के पास ऑटो के ऊपर बैठकर स्टंट करता युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील क्षेत्र में धर्मशाला के पास बीती देर रात ऑटो के ऊपर बैठकर स्टंट करते एक युवक का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई।वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक ऑटो के ऊपर बैठकर स्टैंड करता हुआ दिखाई दे रहा है।