पीपलखूंट: पीपलखूंट को मिले नए डीएसपी, दिनेश कुमार होंगे नए वृताधिकारी, सुनील जाखड़ का अलवर तबादला
राजस्थान पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस महानिदेशक कार्यालय, राजस्थान जयपुर ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट पुलिस सर्किल में नए वृताधिकारी की नियुक्ति की गई है। आदेश के तहत एससी/एसटी सेल सिरोही में पदस्थापित उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार को पीपलखूं