तुलसीपुर: थाना महराजगंज तराई पुलिस ने गोवंश पशुओं की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना महाराजगंज तराई पुलिस द्वारा गुरुवार लगभग 4:30 बजे गो वंशीय पशु की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं उनके कब्जे से चार गोवंश पशु एवं तस्करी में प्रयुक्त पिकअप बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक करवाई की गई है।