तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी में भाजपा द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार दोपहर 1 बजे को भाजपा की ओर से शक्ति केंद्र गैसड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहाकि केंद्र में मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।