तुलसीपुर: आजमडीह चौराहे पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 वर्षीय मासूम बालिका की मौत, दो अन्य बच्चे हुए घायल
पचपेड़वा क्षेत्र के आजमडीह चौराहे पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर के बच्चे शाम 6 बजे घर की छत पर खेल रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली छत के किनारे गिरी, जिसकी चपेट में आकर आंचल बेहोश हो गई, उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया लेकिन मृत घोषित कर दिया गया।