तुलसीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर हुआ चौपाल का आयोजन, विधायक रहे मौजूद
बुधवार दोपहर 12 बजे तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर चौपाल का आयोजन किया गया। विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड का वितरण किया एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी एवं आयुष्मान कार्ड धारक लाभार्थी मौजूद रहे।