नागौर: गैंगस्टर संदीप सेठी के हत्यारों की नागौर कोर्ट में हुई पेशी, कलक्ट्रेट रोड़ पर भारी पुलिस बल रहा तैनात
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर मे बहुचर्चित गैंगस्टर संदीप सेठी हत्याकांड के मामले मे गुरुवार को दोषी 3 आरोपियो को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट मे पेश किया गया। कोर्ट के सामने सड़क पूरी तक बंद की गई। सेठी हत्याकांड मे शामिल दीप्ति गैंग के सरगना दीपक उर्फ दीप्ति, अक्षय बालियान व अनूप धावा को नागौर के एएसजे-2 कोर्ट मे पेश किया गया। आरोपियो को कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद गाड़ी मे लाया गया।