नागौर: बासनी गांव की महिला की तेज गर्मी व लू तापघात से बिगड़ी तबीयत, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Nagaur, Nagaur | May 30, 2024 नागौर की बासनी गांव की एक महिला की तेज गर्मी व लू तापघात के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान आनन फानन में घायल महिला के परिजनों ने उसे निजी वाहन की सहायता से नागौर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बासनी निवासी नूरजहां बानो की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।