नागौर: नागौर मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तार हेतु पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ विक्रेता शिवलाल गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 30, 2024 नागौर मे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीबालाजी थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले आरोपी शिवलाल को गिरफ्तार किया है। 31 अक्टूबर 2021 को अलाय से आरोपी कैलाश के कब्जे से 6 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त एवं 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई थी, जिसके विक्रेता आरोपी शिवलाल को आज गिरफ्तार किया गया।