नागौर: इंस्टाग्राम से रुपए कमाने के चक्कर में साढे 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई, सदर थाने में मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 30, 2024 नागौर सदर थाना क्षेत्र मे साढे 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि सुखवासी निवासी मनोहरराम सिंवर पुत्र अनोपाराम ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि 11 मई को मनोज ने इंस्टाग्राम पर एक एड देखा था। उस एड मेे रुपए कमाने का दिखाया गया था। जिससे परिवादी ने आरोपियों के झांसे मे आकर करीब साढ़े 12 लाख रूपए डाल दिए।