नागौर: अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, 18 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 30, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए 18 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया है तथा आरोपी से विक्रय राशि 4,300 रूपये नकद बरामद किए। आपको बता दें कि पुलिस गश्त के दौरान आरोपी को कंवलीसर क्षेत्र में मांझवास तिराहा से गिरफ्तार किया गया।