छतरपुर नगर: खाना मांगने पर पत्नी ने पति पर डाली खोलती सब्जी, जान का खतरा बता पति ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जसगुवा कला के रहने वाले सुनील अहिरवार ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए आज 22 मई दोपहर 2:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया और उन्होंने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में जब वह रहते थे वहां पर उन्होंने पत्नी से खाना मांगा तो पत्नी ने उनके ऊपर खोलती हुई सब्जी डाल दी,इसके बाद वह अपने घर लौट आये और इलाज करा रहे हैं।