कासगंज: कासगंज के श्री गणेश कॉलोनी में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर जहर देकर हत्या का आरोप
श्री गणेश कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न, प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 21 वर्षीय सलोनी बरेली की रहने वाली थी। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली।