गुना नगर: बूढ़े बालाजी निवासी युवक का बोहरा मस्जिद के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
गुना शहर के बोहरा मस्जिद क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय देवेंद्र कुशवाहा बूढ़े बालाजी क्षेत्र का निवासी था।