गुना नगर: बोहरा मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति का मिला शव, मामले की जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के बोहरा मस्जिद के पीछे एक व्यक्ति का शव मिला है गुना जिला अस्पताल में 12 फरवरी को मृतक व्यक्ति के भाई ने बताया मृतक का नाम देवेंद्र कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाह निवासी बूढ़े बालाजी है ड्राइवरी का काम करता था पुलिस ने मृतक का शव परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में लिया है