गुना नगर: पुलिस कंट्रोल रूम गुना में एसपी ने ली क्राइम मीटिंग, गुना पुलिस के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद
पुलिस कंट्रोल रूम गुना में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ क्राइम बैठक की, कहा, सभी थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब मादक पदार्थ अवैध गतिविधियां होने पर संबंधित थाना प्रभारी जवाबदेह होंगे, वही लंबित चालान मर्ग शिकायतें वारंट तामील अपहरण एवं गुम इंसान गुंडा बदमाशों की समीक्षा कर लंबित मामलों का निराकरण के आदेश दिए