गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी के बाहर उमरी रोड पर दोनों ओर से प्रशासन की टीम ने हटाया अतिक्रमण, तहसीलदार व CMO मौजूद रहे
गुना में नानाखेड़ी मंडी के बाहर उमरी रोड के दोनों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम द्वारा सोमवार को हटाया गया। नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया कि 3 दिन की हिदायत देने और अनाउंसमेंट करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान गुना शहरी तहसीलदार गौरी शंकर बैरवा सहित नगर पालिका और प्रशासनिक टीम मौजूद रही।