गुना नगर: पीएम आवास सहित शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
गुना: सोमवार को कांग्रेस पार्षद दल ने नगरपालिका के सामने धरना देकर पीएम आवास सहित शहर की समस्याओं पर आपत्ति व्यक्त की। धरना के दौरान कांग्रेस नेता मेहरबान सिंह धाकड़ और नेता शेखर वशिष्ठ ने संबोधित किया। बाद में रैली के माध्यम से पार्षदगण ने जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को सौंपा।