खुरई: प्रदूषण पर SDM के नोटिस के बाद व्यापारियों द्वारा भूसा खरीदी बंद करने पर किसानों ने सागर बाईपास पर लगाया जाम
Khurai, Sagar | Apr 1, 2026 बुधवार सुबह से सैकड़ों किसानों ने भूसा से भरे वाहनों के साथ सागर बाईपास तिराहे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे तीनों तरफ सकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं,जाम सुबह 10.30 तक लगा रहा,दरअसल भूसा खरीदी से प्रदूषण की मिल रहीं शिकायतों के बाद sdm ने व्यापारियों को नोटिस जारी किये थे जिससे व्यापारियों ने खरीदी बंद की थी,बिना सूचना के खरीदी बंद से नाराज किसानों ने लगाया जाम।