आरोन: परासरी गांव में बीएसएनएल टावर से बैटरियां और कैमरे चोरी, आरोन थाने में मामला दर्ज
आरोन थाना के परासरी गांव में बीएसएनएल टावर से बड़ी चोरी हो गई। 5 अप्रैल को दर्ज मामले में PTPL कंपनिबकी इंफ्रा इंजीनियर फरियादी हरिओम शर्मा निवासी अशोकनगर ने आरोन पुलिस को बताया, तीन-चार अप्रैल की रात अज्ञात चोर 6 बैटरी 2 कैमरे निकाल कर ले गए। चौकीदार गोलू धाकड़ चेकिंग के बाद घर सोने चला गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।