पेण्ड्रा: पेंड्रा बाईपास निर्माण को लेकर जनआंदोलन शुरू, प्रेस क्लब ने अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल की
वर्षों से लंबित पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब के बैनर तले शुक्रवार दोपहर 12बजे से पेंड्रा के दुर्गा चौक बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल और जनआंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने पत्रकारों को तिलक लगाकर और कच्चा सूत पहनाकर कराई।आंदोलन के पहले दिन पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया।