अथमलगोला: अथमलगोला में 83 लीटर देसी शराब बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
अथमलगोला थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 83.05 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने दक्षिणी चक गांव स्थित भिट्ठा से 24.05 लीटर शराब जब्त की,जबकि फोरलेन स्थित करजान रोड पर एक ई-रिक्शा से 59 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा भी जब