सिमरिया: 'युवती को पता नहीं चला कि सिर में लगी गोली', पन्ना में डॉक्टर ने पट्टी बांधकर घर भेजा, दमोह अस्पताल में ऑपरेशन कर निकाली
घर की छत पर सो रही 17 वर्षीय अनाथ किशोरी सपना के सिर में अचानक बंदूक की गोली जा घुसी। हैरान करने वाली बात यह है कि पन्ना के डॉक्टरों ने महज पट्टी करके उसे घर भेज दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दमोह ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सिर से कारतूस निकाला। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक है और दो जिलों की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।