सिवनी मालवा: किसान आंदोलन से पहले प्रशासन ने किसानों से की बातचीत, एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक
सिवनी मालवा में 2 मई को प्रस्तावित किसान क्रांति आंदोलन से पहले प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। किसानों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर यह आंदोलन तय किया गया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में किसान