जहानाबाद: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए घोसी विधायक रामबली सिंह यादव
मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं और अपने जानने वाले अजीज लोगों को बुलाकर एक साथ रोज को खोलते हैं। वहीं घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया और मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दी ।