कालपी: पिपरायां में खुदाई में खजाना मिलने की चर्चा से गांव में खलबली, कथित सोने से भरा मटका मिलने पर पुलिस जांच जारी
Kalpi, Jalaun | Jun 23, 2026 आटा क्षेत्र के पिपरायां गांव से मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी मिली कि निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान सोने के आभूषणों से भरा मटका मिलने की चर्चा से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बीच आभूषणों की जांच व बिक्री की भी चर्चाएं हैं, लेकिन किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।