देवबंद: देवबंद में होटल पर फायरिंग करने के मामले का आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में की गई कार्रवाई, तमंचा और कारतूस बरामद
सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में होटल पर फायरिंग और हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को महमूदपुर निवासी अरुण कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि कुछ अज्ञात युवक होटल रोज वीआईपी में कमरा लेने पहुंचे थे।