सांगोद: बपावर कलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोरी के मामले में एक साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | May 26, 2026 सांगोद के बपावर कलां थाना पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला साल 2023 का है, जब चरेल गांव निवासी रामकल्याण गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल लेकर बपावर कलां के गणपति मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आया था। दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली।