शाहाबाद: रेबड़ी कला गांव में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने जनरेटर किराए पर मंगाकर मोबाइल चार्ज किए
रेवड़ी कला गांव में पिछले कई दिनों से बिजली न आने की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं लोगों ने किराए पर जनरेटर मंगाया है और उससे ही अपने मोबाइल इत्यादि चार्ज कर रहे हैं रात को गांव में उजाला करने के लिए किराए पर जनरेटर चलवा रहे हैं ताकि चोरी इत्यादि की कोई घटना न घाट सके उधर विद्युत विभाग के अफसर ने कहा बहुत जल्दी ही बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी ।