मोहनपुर: गंगटी गांव के स्कूल से संदिग्ध हालत में अस्पताल लाई गई किशोरी, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव स्थित स्कूल से संदिग्ध अवस्था में किशोरी को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने गुरुवार शाम मृत घोषित कर दिया इस संबंध में किशोरी सोनी कुमारी की मां उर्मिला देवी ने बताया कि सोनी गांव के सरकारी स्कूल नवीं कक्षा में पढ़ती थी और वहां से जानकारी मिली की बेटी गिर गई है जिसके बाद यहां पहुंचे।