सीतापुर: रामकोट में भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ आशीष अकेला गिरफ्तार, होंडा सिटी कार से करता था गांजा सप्लाई
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक होंडा सिटी कार को पकड़ा था। तलाशी लेने पर कार के अंदर 14 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया जिसके साथ होंडा सिटी कार और आशीष अकेला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मामले में सीओ सिटी के द्वारा बताया गया सीतापुर और शाहजहांपुर में आशीष अकेला गांजा सप्लाई करता था।