खुरई: आत्महत्या प्रेरण मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और मोबाइल छीनने के बाद प्रशांत यादव ने की थी आत्महत्या
Khurai, Sagar | Nov 27, 2024 खुरई देहात थाना पुलिस को बुधवार शाम लगभग 4 बजे एक बड़ी सफलता मिली है। विवेकानंद वार्ड बीना रोड बायपास के पास प्रशांत यादव ने 5 अक्तूबर को आत्महत्या की थी। परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई थी कि प्रशांत के दो दोस्तों धर्मेंद्र साहू और रोहित घोसी ने शराब पिलाकर मारपीट कर 15 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया था जिसके चलते उसने जान दे दी। इन दोनों पर मामला दर्ज था।