खुरई: राहतगढ़ रोड पर नाली निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर
Khurai, Sagar | Nov 27, 2024 खुरई में राहतगढ़ रोड पर अनुज इंफ्रा कंपनी द्वारा नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार शाम 5 बजे 12 फिट गहरी नाली की खुदाई कर उसमें पाइप लगाते समय मिट्टी धसकने से दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूर झाबुआ निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों मामा भांजे है। कंपनी द्वारा बिना सुरक्षा मानकों और उपकरणों के कार्य कराया जा रहा है।