धौलपुर: फराकपुरा मामले में चंबल में चला सर्च ऑपरेशन, जांच की कड़ियां एमपी तक पहुंची
सदर थाना क्षेत्र के फराकपुरा गांव में दो नाबालिग बहनों के संदिग्ध रूप से लापता होने और मौत की आशंका के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंबल नदी में सर्च अभियान चलाया गया, वहीं जांच की कड़ियां मध्य प्रदेश तक पहुंच गई हैं। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि चंबल नदी में रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन एसडीआरएफ टीम की सह