बड़हिया: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़हिया में विभिन्न जगह समर्थकों ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह का गुरुवार अपराह्न 1 बजे बड़हिया पहुंचने पर समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया.माननीय मंत्री सड़क मार्ग से पटना से लखीसराय जाने के क्रम में बड़हिया पहुंचे थे. यहां समर्थकों द्वारा उन्हें माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर अभिवादन किया गया. ललन बाबू जिंदाबाद के नारे लगाए गए.