हमीरपुर: पहली बारिश में सुमेरपुर थाना तालाब में तब्दील, नाली की सफाई न होने से जलभराव, फरियादी पानी में चलकर पहुंचे थाने
मानसून की पहली ही बारिश में थाने की हालत बद से बदतर हो गई। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद थाना परिसर तालाब में तब्दील हो गया। नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी और पूरे थाने में घुटनों तक पानी भर गया। आलम यह रहा कि फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए गंदे पानी से होकर थाने के अंदर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने